फर्रुखाबाद- भाजपा के घटक दल भाजपा से सीट के बंटवारे को लेकर लगातार उसकी टांग खींचते नजर आ रहे.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 8 March 2019

फर्रुखाबाद- भाजपा के घटक दल भाजपा से सीट के बंटवारे को लेकर लगातार उसकी टांग खींचते नजर आ रहे..

 रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 

भाजपा के घटक दल भाजपा से सीट के बंटवारे को लेकर लगातार उसकी टांग खींचते नजर आ रहे है।वही आज शिवसेना के उत्तर प्रदेश प्रमुख अनिल सिंह ने वार्ता में बताया कि यूपी में उन्होंने भाजपा के साथ लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए दस सीटो की मांग है जिसमे फर्रुखाबाद,कन्नौज,मथुरा,अयोध्या,रायबरेली, केशर बाग,लखनऊ, अमेठी  अन्य दो सीट की मांग की है।वही साथ मे यह भी कहा कि जिस लोकसभा में आज तक भाजपा का उम्मीदवार न जीता हो उन लोकसभा सीटों को शिवसेना को दे देनी चाहिए।लेकिन लगता है कि भाजपा एक भी सीट देने को तैयार नही है उसी बजह से पूरे राज्य की 80 सीटो पर शिवसेना अपने उम्मीदवार खड़े कर रही है।साथ हमारे राज्य में भाजपा से गठबंधन चल रहा है।
 


लेकिन अन्य राज्यो में हुए चुनावो में शिवसेना ने अपने आप चुनाव लड़ा था।वही उन्होंने राम भक्तो के साथ झूठ पर झूठ बोला है जिस राम के नाम पर चुनाव लड़ रहे उसी का मंदिर नही बनबा पाए।वर्तमान में भाजपा राम श्रापित पार्टी बन गई है।हम हर लोकसभा सीट पर चुनाव इसलिए लड़ रहे है जिससे हिन्दुतत्व खतरे में न पड़ सके।वही तीन दिन के अंदर फर्रुखाबाद लोकसभा के उम्मीदवार के रूप में बड़ा चेहरा होगा जो राजनीति पार्टियों में हलचल पैदा कर देगा उसकी घोषणा तीन दिन के अंदर कर दी जायेगी।वही राम मंदिर के सवाल पर कहा कि आपसी समझौते से मन्दिर का हल नही निकल सकता है क्योंकि राम मंदिर हिन्दू समाज के लिए सबसे बड़ा आस्था का केंद्र है।कोर्ट को इस प्रकार से बात नही करनी चाहिए थी।  

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।