अरविन्द शर्मा ब्यूरो
आज जहां पूरे देश में आतंकवाद में शहीद हुए सैनिकों को
श्रंद्धाजलि दी जा रही है और पकिस्तान के खिलाफ पूरा देश एक जुट होकर खड़ा
है लोग पकिस्तान की गिरफ्त में आये जांबाज सैनिक पायलट अभिनन्दन की सकुशल
वतन वापसी के लिए दुवाएँ कर रहे थे इस समय देश में होली और दिवाली से बड़ा
जश्न का माहौल है लोग भारत माता की जय बोल रहे है तो कही हिंदुस्तान
जिंदाबाद के नारो के साथ पूरा देश गुंजाय मान है तो वही कानपुर देहात जनपद
में भी नन्हे मुंन्हे बच्चों ने कुपवाड़ा में शहीद हुए सैनिकों के लिये एक
कार्यक्रम के माध्यम से श्रदाजंली दी और पाकिस्तान की गिरफ्त में आये
जाबांज सैनिक अभिनंदन के लिये सकुशल वतन वापसी पर दुआयें की । नन्हे
मुंन्हे स्कूली छात्र छात्राओं ने एक साथ देश की सलामती , सैनिको के आत्मबल
के लिए और पाकिस्तान द्वारा पकड़े गए जाबांज सैनिक की सही सलामत वापसी के
लिए दुआ मांगी । स्कूल के नन्हे मुंन्हे बच्चों के द्वारा किये गये इस
प्रकार के कार्यक्रम ने मौजूद सभी लोगो को भाव विभोर कर दिया
देश भक्ति से
भरे बच्चों के जज्बे को सभी ने सलाम किया वही कार्यक्रम में एक छात्रा ने
पुलवामा में हुए हमले को लेकर एक गीत सुनाया जिसे सुनकर लोग भाव विभोर हो
गए गीत के माध्यम से ये सन्देश दिया गया कि हमारे देश में हमे आतंकियों से
अधिक अपनों से धोखा है यहाँ गरीब और किसान के बेटा सेना में जाता है किसी
नेता का बेटा सेना में नही जाता है गरीब परिवरों को गर्व है कि उन्होंने
अपने बेटे को देश की सेवा के लिये सेना में भेजा है आज हमारे जाबांज
सैनिकों ने पुलवामा हमले का बदला दिया लिया जिससे देश को अपने सैनिकों पर
गर्व है पाकिस्तान द्वारा भारत में हवाई हमला करने आये F16 विमान को हमारे
जाबांज पायलट अभिनंदन ने मार गिराया और तकनीकी खराबी आने के कारण उनका भी
जहाज क्रैश हो गया जो पाकिस्तान सीमा में गिरा और अभिनंदन पाकिस्तान की
गिरफ्त में आ गया हमारे जाबांज सैनिक ने पाकिस्तान में भारत माँ जिंदाबाद
के नारे लगाते हिदुस्तान के हौसले को बुलंद रखा वही लोगो की माने तो स्कूल
के छात्र छात्राओं ने पुलवामा हमले को लेकर एक कार्यक्रम किया था जिसमे
हमारे देश के वीर सैनिकों को श्रदांजली दी गयी और अभिनंदन की वापसी के लिये
दुआ की गयी
वही
अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाडी और समाज सेवियों ने भी माना कि हमारे देश के
गरीब और मजदूर परिवारों के बेटे सेना में जाते है किसी नेता का बेटा देश
सेवा में नही जाता उनकी मांग है है देश के नेताओ के बेटे भी देश सेवा के
लिये सेना में जाने चाहिये जिससे नेता सैनिकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार
और शहीद होने पर उसका दुःख समझे और उसमें गलत राजनीती न करे
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।