ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
विकलांग एसोसिएशन के तत्वावधान में आज दिव्यांगजनो ने मोतीझील से मतदाता
जागरूकता रैली निकाली। रैली मोतीझील, कोकाकोला चौराहा, के डी ए, स्वरूप नगर
होते हुए मोतीझील में समाप्त हुई। रैली में दिव्यांगजन तख्तियां लिए हुए
थे जिसमें लिखा था- जब हम दिव्यांग मतदान कर सकते हैं तो-आप क्यों नहीं? सत
प्रतिशत मतदान करायेगे -देश का लोकतंत्र बचायेगे। पहले हम दिव्यांगो ने
किया 80 फीसदी मतदान- अबकी करेंगे 95 फीसदी मतदान। चलो चले मतदान करें -
जनमत के भागीदार बनें। लोकतंत्र बचाना है- मतदान करने जाना है। वोट हमारा
है अधिकार - बूथ पर पहुंचे सपरिवार। रैली को जिला दिव्यांगजन शसक्तीकरण
अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। कमलेश कुमार वर्मा
ने विकलांग एसोसिएशन के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगजनो
द्बारा समाज को मतदान के लिए जागरूक करने से आम जन को प्रेरणा मिलती है।
विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पिछले विधानसभा
चुनाव में दिव्यांगजनो ने 80 फीसदी से अधिक मतदान किया था। अबकी बार 95
फीसदी मतदान का लक्ष्य है।
वीरेन्द्र
कुमार ने कहा कि जब दिव्यांगजन बूथ पर जा कर मतदान कर सकते हैं तो सामान्य
व्यक्ति मतदान करने के लिए आगे क्यों नहीं आते। उन्होंने कहा कि स्वच्छ व
साफ सुथरी छवि वाले व्यक्तियों को मतदान करने से ही देश व समाज आगे बढ़
सकता है। अच्छे व्यक्तियो का चुनाव न होने से देश में भ्रष्टाचार बढ रहा
है। वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रत्यासीयो के सहयोग से हम मतदान करने जाते
हैं तो वो हमे प्रलोभन देकर वोट खरीदने का प्रयास करेंगे इस लिए हम अपने
साधन से मतदान करने जाये। आज की रैली में अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा
अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, राहुल कुमार, बंगाली शर्मा, अशोक कुमार,
दिनेश यादव, दिलिप कुमार, संतोष पाल,इशरार अहमद आदि शामिल थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।