केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय अमेठी दौरे पर हैं। वह दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पर आईं और यहां से सीधे अमेठी के लिए रवाना हो गईं।इस मौके पर स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने पर कहा कि 15 साल तक अमेठी की जनता के सहारे सत्ता का सुख भोगने के बाद अब वह कहीं और भाग रहे हैं। यह अमेठी की जनता का अपमान है।
उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में अमेठी की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।आपको बता दें कि लोकसभा निर्वाचन में अमेठी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद स्मृति ईरानी आज पहली बार अमेठी पहुंच रही हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन वह सलोन में किसान मोर्चा व दूसरे दिन तिलोई में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लेंगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।