गठबंधन प्रत्याशी श्रीमती पूजा पाल का बांगरमऊ नगर में जगह-जगह किया गया स्वागत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 4 April 2019

गठबंधन प्रत्याशी श्रीमती पूजा पाल का बांगरमऊ नगर में जगह-जगह किया गया स्वागत

रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
 
बांगरमऊ,उन्नाव-उन्होंने कहा कि बीते 4 दिनों से वह जिले के भ्रमण पर चल रही है। यहां के मतदाताओं का प्यार देखकर लगता है कि वह अपने घर में ही हैं। यदि यहां के मतदाताओं ने मुझ पर भरोसा किया है तो वह शपथ पूर्वक घोषणा करती है कि भविष्य में कभी भी उन्नाव की जनता के साथ विश्वासघात नहीं करेगी बल्कि यहां के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनकी मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करेगी।सपा कार्यालय में आज सपा बसपा गठबंधन की प्रत्याशी पूजा पाल का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कियाउन्होंने जोर दिया के जहां जनता का पसीना बहेगा, वहां वह खून बहाने से भी नहीं हिचकेगी। विधान परिषद सदस्य सुनील यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से  कहा कि दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एकजुट होकर अन्य प्रत्याशियों की जमानत जप्त करा दे। उन्होंने कहा कि यहां के गठबंधन पर पूरे देश की नजर है और सभी राजनीतिक दल अच्छी तरह जानते हैं कि गठबंधन में ही भाजपा को हराने का दमखम है। 
 
 
 उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर तंज कसा कि ईमानदार चौकीदार है तो वह अभिनंदन के लायक है। लेकिन बेईमान चौकीदार की जगह जेल है। पूर्व विधायक बदलू खान ने सपा सरकार में क्षेत्र के विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त का बखान किया और कहा कि यदि लोकसभा प्रत्याशी की विजय हुई तो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुनः यहां विकास की झड़ी लगा देंगे। इसके बाद सपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर मुन्ना अलवी तथा बांगरमऊ प्रमुख अर्जुन लाल दिवाकर विवेक कनौजिया प्रमुख गंजमुरादाबाद,ने भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी श्रीमती पाल का स्वागत किया। वहीं हरदोई उन्नाव रोड पर विधानसभा अध्यक्ष शरीफ खान के नेतृत्व में जाहिर हुसैन विजय यादव जियाउद्दीन अंसारी हफीज  वारिस  फहीम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने श्रीमती पाल  का फूल माला पहनाकर व मुंह मीठा करा कर स्वागत कियास्वागत करने वालों में बसपा के विधानसभा क्षेत्र कोऑर्डिनेटर मंगल बौद्ध, वरिष्ठ नेता शिवपाल गौतम,   शिवशंकर पाल, गिरीश वर्मा, कमलेश चौधरी, रवीकांत गुप्ता, उमाकांत गुप्ता, उमाशंकर यादव, अमरसिंह यादव ,सोनू गुप्ता, डॉ लियाकत, नीरज गौतम, रमेश रावत, रामगोपाल पांडेय, महफूजरजा, अखिलेश यादव ,बबलू यादव, मानसिंह यादव व उधन निषाद आदि सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।