महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मेरठ के होटल ब्राउरा
में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा
और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा
पत्र का मतलब देश की अर्थव्यवस्था को चैपट कर देना, भारत के इंफ्राटेक्चर
डेवलपमेंट के सभी कार्यों को रोक देना, देश की अंदर चल रही सभी विकास
परियोजनाओं पर विराम लगा देना और राष्ट्र को आतंकवाद, अलगाववाद एवं उग्रवाद
के हवाले कर देना है। योगी ने कहा कि बसपा-सपा का गठबंधन स्वार्थ का
गठबंधन है।
योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 55 पेज के घोषणापत्र में 55 सालों के दौरान किए गए कार्यों को उजागर किया है। आपको याद होगा जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक गरीबी हटाने की बात करते रहे, लेकिन कुछ हो नहीं पाया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के लिए कुछ करें।
योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 55 पेज के घोषणापत्र में 55 सालों के दौरान किए गए कार्यों को उजागर किया है। आपको याद होगा जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक गरीबी हटाने की बात करते रहे, लेकिन कुछ हो नहीं पाया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के लिए कुछ करें।
योगी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में आए दिन नए घोटाले
सामने आते थे, चीन हमारे देश की सीमा पारकर कई किमी. अंदर घुस आता था,
पाकिस्तानी सेना हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाती थी और हमारी सरकार मौन
रहती थी। यह ऐसा वक्त था, जब पूरे देश में अविश्वास का माहौल व्याप्त था।
सेना के शौर्य पर कोई संदेह नहीं कर सकता है, लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा
ने सेना को संदेहास्पद बनाने की कोशिश की है।योगी ने कहा कि एक वक्त था, जब प्रदेश के अंदर हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित
नहीं थी। आज हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित हुई हैं। महिलाओं में सुरक्षा का
भाव जगा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के कारण हमें यह सुरक्षा मिली है।
सुरक्षा के लिए महिलाएं प्रधानमंत्री को वोट दें।योगी ने कहा कि इस चुनाव में प्रबुद्ध जनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह
चुनाव देश को कहां ले जाना है, यह तय करेगा। हमें गौरव के साथ देश को आगे
बढ़ाना है। आप प्रबुद्ध जन क्षेत्र में जाएं और लोगों को बताएं कि यह चुनाव
देश के प्रधानमंत्री का है, देश के सम्मान का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस
के समय में कॉमनवेल्थ गेम हुए थे, जिसमें 70 हजार करोड़ का घोटाला हुआ,
जबकि कुम्भ मेले में मात्र 4000 करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं, जिसकी आज पूरे
विश्व में चर्चा हो रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।