रिपोर्ट- पुनीत मिश्रा
फर्रूखाबाद भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने नोडयूज न देने पर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को हडकाया कि तू पिटने का काम कर रहा है। भयभीत नगरीय अधिशासी अभियंता पंकज अग्रवाल ने सांसद की जिलाधिकारी सहित पॉवर कारपोरेशन के आलाधिकारियों से शिकायत की है। अधिशासी अभियंता श्री अग्रवाल ने आज ही डीएम को शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया कि सांसद मुकेश राजपूत ने लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिये विद्युत विभाग की एनओसी खंड कार्यालय से मांगी थी। सांसद मुकेश राजपूत ने बीते 7 वर्षो से विद्युत बिल का भुगतान नही किया। 31 मार्च की शाम 6.50 बजे मेरे मोबाइल फोन पर सांसद मुकेश राजपूत ने सेक्रेटरी अनूप मिश्रा के मोबाइल फोन पर मुझसे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये कहा कि तू पिटने का काम कर रहा है। मै बिल नही जमा करूंगा।
भयभीत अधिशासी अभियंता ने डीएम को अवगत कराया कि सांसद की धमकी से अगर भविष्य मे मेरे एवं परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिये सांसद मुकेश राजपूत पूर्ण उत्तरदायी होगे। अधिशासी अभियंता ने डीएम से स्वंय एवं परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की भी गुहार लगाई। अधिशासी अभियंता श्री अग्रवाल ने सांसद के द्वारा धमकाये जाने का आडियो भी बायरल कर दिया। बताया गया कि सांसद मुकेश राजपूत के आईटीआई चौराहा स्थित आवास पर उनकी पत्नी सौभाग्यवती के नाम से वर्ष 2012 से घरेलू विद्युत कनेक्शन है। बेटे अमित राजपूत के नाम से मेसर्स अमित मोर्टस के नाम से कार्मिशयल कनेक्शन रहा। दोनों कनेक्शनों पर अभी तक कोई भी बिल नही जमा किया गया।सौभाग्यवती के नाम पर 4,87,449 रूपये का बिल है। जिसमे 1,19,111 रूपये की छूट मिलने पर बिल का 3,68,338 रूपये बाकी है। जब कि अमित राजपूत के नाम पर 1,32,345 रूपये बाकी है। दोनों बिलो का 500,683 रूपये बाकी है। बीते 2014 के चुनाव में विभाग ने बकाया होने के बाबजूद मुकेश राजपूत को नोडयूज जारी कर दिया था। उस समय श्री राजपूत पर करीब 10 हजार रूपये बकाया थे। सुरेश कुमार अधिशासी अभियंता थे। बताया गया कि परसो नोडयूज लेने मुकेश राजपूत अधिशासी अभियंता कार्यालय गये थे। लेकिन अधिशासी अभियंता ने 5 लाख रूपये बाकी होने पर नोडयूज देने से मना कर दिया था।
बीते दिन पहले सांसद के सेक्रेटरी अनूप मिश्रा ने अपने फोन से अधिशासी अभियंता को बिल कम करने को कहा। तो अधिशासी अभियंता ने बिल न कम हो पाने की बात कही। तब श्री मिश्रा ने जुगाड भी पूछी और बाद में सांसद से अधिशासी अभियंता की बात कराई। सांसद श्री राजपूत ने अधिशासी अभियंता से नोडयूज देने की बात कहते हुये कहा कि इतना पैसे कैसे जमा करा पायेगे। तभी गुस्साये सांसद ने अधिशासी अभियंता से कहा कि तुमने जिले को लूटा है। अधिशासी अभियंता ने इस आरोप को गलत बताया तभी सांसद ने अधिशासी अभियंता से कहा कि तू ठुकने पिटने वाला काम कर रहा है। बिल ठीक कर दे, तेरा दिमाग खराब हो गया है। पुरे मामले पर अभी तक सांसद मुकेश राजपूत मीडिया से कुछ भी कहने से बच रहे है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।