रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
कोल्ड स्टोरेज के गार्ड
का शव फांसी पर लटका मिला । परिजनों को घटना की जानकारी मिली जिससे परिवार
में कोहराम मच गया। ग्रामीण उत्तेजित हो गए। सैकड़ों ग्रामीण कोल्ड स्टोरेज
पहुंचे जिन्होंने कोल्ड स्टोरेज में तोड़फोड़ की और कोल्ड स्टोरेज के
सामने मोहम्दाबाद मार्ग पर
जाम लगा दिया ।जाम लगाए ग्रामीणों पर पुलिस ने जामकर लाठी चलाई ।मामला थाना
जहानगंज के ग्राम रतनपुर निवासी अधेड़ पप्पू यादव डॉ जितेंद्र सिंह के
कोल्ड स्टोरेज में गार्ड की नौकरी करता था। बीती रात पप्पू की कोल्ड
स्टोरेज में ड्यूटी थी। उसने रात के समय कार्यालय के पंखे से अगौछे से
फांसी पर लटका मिला ।पप्पू ने फांसी लगाने के लिए कार्यालय की मेज का
इस्तेमाल किया। सूचना मिलने पर कोतवाली मोहम्दाबाद के इंस्पेक्टर जयप्रकाश
शर्मा फोर्स लेकर पहुंचे।रामीण उत्तेजित हो गए। सैकड़ों ग्रामीण कोल्ड
स्टोरेज पहुंचे जिन्होंने कोल्ड स्टोरेज में तोड़फोड़ की और कोल्ड स्टोरेज
के सामने मोहम्दाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया ।पुलिस ने उत्तेजित ग्रामीणों
को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। सीओ मोहम्मदाबाद
राजवीर सिंह ने बताया कि पप्पू की बीती रात गार्ड की ड्यूटी थी उसने रात
में ही फांसी लगा ली थी। फांसी लगने से पप्पू की जीभ बाहर निकल आई थी जीव
काली पड़ गई थी जिससे अनुमान लगाया गया कि उसने करीब 15 घंटे पहले फांसी
लगाई है।गुस्साए ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया गया। परिजन गार्ड की
हत्या करने का आरोप लगा रहे थे लेकिन अभी तक रिपोर्ट के लिए कोई तहरीर नहीं
मिली है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।