लखनऊ - जमीनी विवाद में दिनदहाड़े पुजारी को गोलियों से भून डाला, आरोपी हिरासत में - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 4 April 2019

लखनऊ - जमीनी विवाद में दिनदहाड़े पुजारी को गोलियों से भून डाला, आरोपी हिरासत में

चिनहट में बेखौफ भूमाफिया ने बुधवार भरी दोपहरी नायब तहसीलदार, लेखपाल और कानूनगो के सामने महंत स्वामी दिनेशानंद सरस्वती (40) की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वह करीब दो साल से इलाके में नाला व ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का विरोध कर रहे थे।महंत की शिकायत पर दोपहर एक बजे राजस्व अधिकारी उन्हें लेकर सतरिख रोड पर नाले की जमीन की पैमाइश करने पहुंचे थे कि तभी आरोपी सुशील यादव, उसके भाई राकेश व अन्य लोगों ने उनकी एसयूवी रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।


 महंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर बाइक से भाग निकले। हालांकि, तीन घंटे बाद सरायशेख निवासी सुशील यादव और सरायशेख गांव के प्रधान दिलीप विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।