कानपुर - अकबरपुर लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय का किया उद्घटान.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 4 April 2019

कानपुर - अकबरपुर लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय का किया उद्घटान..

 


ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है सभी दल के प्रत्याशी चुनावी महाकुंभ में कूद चुके है और अपने-अपने जीत के दावों को लेकर समर्थकों के साथ जोर शोर से मैदान में उतरते हुए दिखाई दे रहे है जहां गुरुवार को  अकबरपुर लोकसभा से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने जहाँ दोबारा ताल ठोकी है चुनावी रणभूमि में जिसको लेकर काकादेव छपेड़ा पुलिया स्थित प्रगति प्लाजा गेस्ट हाउस में अकबरपुर लोकसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस अवसर पर कार्यालय का उदघाटन करने के लिए पूर्व मेयर जगत वीर सिंह द्रोण ने शिरकत की और रिबन काटकर उद्घटान किया इस दौरान उद्घाटन करने से पहले भोले ने विघ्नहर्ता की पूजन अर्चना की और हवन पूजन किया और आरती की. वही द्रोण ने भोले को अकबरपुर लोकसभा से दोबारा सांसद बनने का भी आशीर्वाद दिया इस दौरान प्रत्याशी भोले काफी भावुक दिखाई दिए और उन्होंने ज्यादा कुछ न कहते हुए  कहा कि जनता और बड़ो का आशीर्वाद हमेशा से मिलता आया है दोबारा कमल का फूल अकबरपुर लोकसभा के लिए ले कर आएंगे। मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मेयर जगवीर सिंह दौण, देवेंद्र सिंह भोले, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक कमल रानी, सुरेंद्र मैथानी, महापौर प्रमिला पांडे, वीरेंद्र दुबे एडवोकेट, विनोद शुक्ला, नीरज दीक्षित, अनूप अवस्थी, मानवेंद्र सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।