ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष राजेश
कुमार पाल की अध्यक्षता में कानपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता का आयोजन
किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दीपक कुमार सविता ने बताया
कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले
केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के
अनुमोदन से दीपक कुमार सविता को कानपुर लोकसभा क्षेत्र एवं अकबरपुर लोकसभा
क्षेत्र से हाजी शफीक सिद्दीकी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। प्रदेश
अध्यक्ष सत्यनारायण तथा कार्यकर्ताओं ने दीपक कुमार सविता कानपुर लोकसभा
प्रत्याशी हाजी शफीक सिद्दीकी अकबरपुर लोकसभा प्रत्याशी का फूल माला पहनाकर
स्वागत किया तथा प्रत्याशियों के पक्ष में अपने विचार प्रकट किए। तथा दीपक
कुमार सविता ने कहा कि मैं जनता के बीच का एक आम आदमी नागरिक हूं और
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने प्रत्याशियों को ही देख कर घोषित किया
है कि वह जनता के बीच के हो और जनता के दुख दर्द को समझने वाले हम जनता को
आश्वासन देते हैं कि जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा जो शहर की
समस्याएं हैं और उन समस्याओं को समाप्त किया जाएगा। तो वही हाजी शफीक
सिद्दीकी ने कहा कि हमारी पार्टी किसानों की समस्याओं को देखकर चुनाव
लड़ेगी और किसानों की समस्याओं को समाप्त किया जाएगा क्योंकि अन्नदाता
किसान होता है और अन्नदाता को दिक्कतें नहीं होनी चाहिए। पत्रकार वार्ता
में मुख्य रूप से उपस्थित राकेश लौरी, नरेश भगतानी, डॉ गया प्रसाद शर्मा,
राजेश कुमार पाल आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।