रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
उधोगपति पिक्को बाबू
अग्रवाल के मुनीम से दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था।लुटेरों की
फोटो सीसीटीवी में कैद हो गई थी उसी के चलते पुलिस व स्वाट टीम ने मिलकर
लुटेरों को गिरफ्तार किया है। कायमगंज के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी
राजू बाथम पुत्र कैलाश, दत्तू नगला निवासी आसकान फारूखी पुत्र सिराज,
गुलबाज नगर निवासी कर्मवीर जाटव पुत्र रंधीर एवं ग्राम जिराऊ निवासी
भूपेंद्र सिंह पुत्र वीरेन्द्र को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश
किया। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि इन्हीं चारों लुटेरों ने
सुनियोजित ढंग से बीते दिनों मोहल्ला जटवारा निवासी मुनीम मुकेश श्रीवास्तव
से लगभग 3 लाख नकदी का थैला लूटा था।उसके बाद से पुलिस लुटेरों को तलाश कर
रही थी। लुटेरों के पास लूट के 226800 रुपये लूट में प्रयोग की गई दोनों
बाइके, दो मोबाइल फोन 315 बोर का तमंचा कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों को
स्टेशन के निकट अमरूद के बाग में गिरफ्तार किया गया। लूट की घटना में फरार
पृथ्वी दरवाजा निवासी राजेश पुत्र लालाराम को तलाश किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।