ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज के तत्वाधान में
प्रधानाचार्य सुधा पाठक की अध्यक्षता में मतदाता जागरुकता के लिए छात्राओं
और शिक्षकाओं ने मानव श्रंखला बनाकर जागरुकता अभियान चलाया। जानकारी देते
हुए प्रधानाचार्य सुधा पाठक ने बताया की एस एन सेन बालिका विद्यालय इंटर
कॉलेज की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरुकता अभियान की अंतर्गत मानव श्रंखला
बुनाई गई। छात्रों के मध्य स्लोगन पोस्टर निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता का
आयोजन किया जा चुका है। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पोस्टर
प्रतियोगिता में प्राची गुप्ता फस्ट स्नेहा कुमारी सेकंड तथा शिरीन फातिमा
थर्ड स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में अक्षिता पाठक फस्ट वैष्णवी
बाजपेई सेकंड अंशिका शर्मा थर्ड स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में
अंशिका सक्सेना फस्ट अक्षिता पाठक सेकंड तथा वैष्णवी बाजपेई थर्ड स्थान पर
रही। भाषण प्रतियोगिता में अक्षिता पाठक फस्ट अनुश्रेया सिंह सेकंड तथा
अंशिका शर्मा स्थान पर रही। प्रधानाचार्य सुधा पाठक ने छात्रा का उत्साह
वर्धन करते हुए कहा कि अत्यधिक मतदान करने हेतु जनमानस से अपील करें कि वह
अपने मताधिकार का सही एवं अवश्य योग जरुर करें। छात्रों के साथ टीचरों ने
भी मानव श्रंखला में उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य रुप से उपस्थित सुधा
पाठक, देविना खन्ना, अर्चना चौहान, मंजू शुक्ला, नीतू गौड़ आदि लोग मौजूद
रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।