कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 1 May 2019

कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की...

न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

माननीय नरेन्द्र मोदी जी को एक बार फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी की रीत-नीति और सिद्धान्तों में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर देर शाम प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर के समक्ष बसपा से बहराइच एवं श्रावस्ती विधानसभा के प्रत्याशी रहे और वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ई. विनोद त्रिपाठी, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व प्रवक्ता अरूण प्रकाश सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बहराइच-श्रावस्ती गन्ना समिति के उपाध्यक्ष राहुल सिंह तथा समाजवादी पार्टी से गिलौला-श्रावस्ती के ब्लाक प्रमुख दिनेश चैाधरी ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण समारोह का संचालन  भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने किया। इस अवसर पर  प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश पाठक, श्रावस्ती के सांसद दद्दन मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित व प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे उपस्थित रहे। 


 इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर चल रही है। देश की जनता ने मा. नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के प्रत्याशियों को हर सीट पर विजयी बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर मतदान का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अभी तक के चरणों में हुए चुनावों के बाद विपक्षी दलों में हताशा व निराशा है इसीलिए वे कभी ईवीएम पर सवाल उठा रहे है तो कभी वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विषय में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। श्री राठौर ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में भाजपा को विजयी बनाने के अभियान में जुटे।प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि उ0प्र0 में सपा-बसपा का गठबंधन और कांग्रेस में हताशा व निराशा का वातावरण है। पूरे देश मे चल रही मोदी लहर का असर उ0प्र0 में भी दिख रहा है। श्री पाठक ने कहा उ0प्र0 में भाजपा सारे रिकार्डो को ध्वस्त करते हुए 74 प्लस के अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगी। उन्होंने पार्टी की सदस्यता लेने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि मा. नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ विपक्षी दलों के लोग बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्यता ले रहे है।
 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।