कानपुर - उ0प्र0 गोट टैलेंट के कानपुर ऑडिशन का आयोजन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 9 June 2019

कानपुर - उ0प्र0 गोट टैलेंट के कानपुर ऑडिशन का आयोजन




ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

युवाओं में छिपी प्रतिभा को निखारने तथा उन्हे मंच प्रदान करने के लिए मां अनंदी इंटरटेनंमेंट द्वारा यूपी गोट टेलेंट ऑडिशन  कानपुर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान सिंगिंग एवं डांसिंग के  ऑडिशन  में प्रतिभागियों की भारी भीड उमड पडी। छात्र व छात्राओं ने इस अवसर पर अपने सिंगिंग एवं डांसिंग की प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बताया गया कि काबिल प्रतिभाओं को फिल्मों में कार्य करने के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म कानपुर के सुभ्रा डांस एंड म्यूजिक अकेडमी में प्राप्त हुआ है। अपना नंबर आने पर प्रतिभागियों ने अपने कोैशल का जबरदस्त प्रदर्शन किया। ज्यूरी में बैठे जजों में सुबोध आर्या, जीतू सिंह, प्रणव सक्सेना, प्रकाश शक्ला ने नवम्बर में होने वाले यूपी गाॅट टेलेंट के लिए श्रेंष्ठ बच्चों का सलेक्शन किया, जिन्हे बाद में एसएमएस के द्वारा सूचित किया जायेगा। इससे पहले मिडस ग्रुप के चेयरमैन उपेंद्र मिश्रा ने यूपी गोट टेलेंट के आॅडिशन की शुरूआत की। कोआर्डिनेटर रेनू अवस्थी द्वारा अतिथि का सम्मान किया गया। 270 बच्चों ने इस आॅडिशन में हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।