ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
एसएन सेन बालिका इंटर कालेज के तत्वाधान में प्रधानाचार्य सुधा पाठक की
अध्यक्षता में कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन
किया गया। जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य सुधा पाठक ने बताया कि जिला
विद्यालय निरीक्षक के आदेशानुसार कॉलेज की स्काउट गाइड की छात्राओं द्वारा
कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर राहगीरों, क्षेत्रीय नागरिकों, व्यापारियों को
शर्बत वितरण किया गया। जिस का संचालन कॉलेज की प्रधानाचार्या सुधा पाठक
द्वारा किया गया। वही स्काउड गाइड छात्राएं लोगों को बुला बुला कर शर्बत
पिला रही थी। सूर्य देव जहां एक तरफ आसमान से आग बरसा रहे हैं। आम जनता का
गर्मी के कारण हाल बेहाल है। वही जिला विद्यालय निरीक्षक के इस आदेश में
मानव सेवा के भाव दिख रहे हैं।कॉलेज ने कई थानों कर लोगों के लिए प्याउ की
व्यवस्था करवाई है। गाइड कैप्टन नीतू गौड़ की देख रेख में छात्राओं द्वारा
शर्बत वितरण किया गया। मुख्य रुप से उपस्थित सुधा पाठक, गाइड कैप्टन नीतू
गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।